फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई

Wed, 06 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
अमेठी। महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, बिजली आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को सपाइयों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। गौरीगंज शहर में जुलूस निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार को झूठे वादों की सरकार बताते हुए नारेबाजी। कलेक्ट्रेट पहुंच सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामउदित यादव के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी पदाधिकारी प्रदर्शन पर उतर आए। सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल नारे-बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन एसडीएम अभिनव कनौजिया को दिया। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती को बंद करने, विभागों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने, नवयुवकों को रोजगार देने या बेरोजगारी भत्ता देने, अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं पर रोक लगाने तथा अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग की गई।
सपाईयों ने बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने, पेयजल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप सही ढंग से न लगाए जाने के कारण आवागमन बाधित होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवारा पशुओं को प्रतिबंधित करने की मांग की गई। सरकारी राशन की दुकान पर घटतौली पर रोक लगाने, खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाने, माइनरों की सफाई न होने के कारण पानी टेल तक न पहुंचने से फसलों की सिंचाई न होने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान तुफैल खान, विधायक प्रतिनिधि उमेश सिंह, मो नईम, जैनुल हसन, राम केवल यादव, डॉ सीपी यादव, राज मोहन यादव, छेदी लाल साथी, महेन्द्र मोनू, ललित, राकेश कौहार, उमेश सिंह, प्रतिभा यादव, रेखा पाल, विमलेश सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें