फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दीपक हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीपरपुर के खानापुर गांव में चार दिन पहले युवक दीपक मिश्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सचिन पांडेय उर्फ नागेंद्र पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन



दीपक की हत्या के बाद प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा के गौरामाफी गांव निवासी सचिन पांडेय और खानापुर गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। परिजन भूमि विवाद में हत्या करने की बात कह रहे हैं। हत्या के बाद दोनों मौके से भाग निकले। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गईं।


48 घंटे तक गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी सरवणन टी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि सचिन की तलाश के दौरान उसकी मोबाइल लोकेशन रविवार रात पीपरपुर रेलवे स्टेशन के पास मिली। टीम ने घेराबंदी कर उसे पीपरपुर रेलवे स्टेशन पर बने प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गाली देने से नाराज होकर उसने दीपक मिश्र की गोली मारकर हत्या की थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि पिस्तौल पहले से उसके पास थी और हथियार रखना उसका शौक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें