फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धूप में चार घंटे लगाई लाइन, नहीं मिला सिलिंडर

Wed, 20 May 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 तिलोई ​स्थित गैस गोदाम पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। स्रोत: स्थानीय
विज्ञापन
तिलोई। भीषण गर्मी में भी बुजुर्ग महिलाएं और वृद्ध उपभोक्ता गैस सिलिंडर पाने की उम्मीद में घंटों कतार में खड़े रहे। 43 डिग्री तापमान में कई उपभोक्ता प्यास और गर्मी से बेहाल हो गए। तपती धूप में चार घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद 150 उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिला। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन



सुभाष पशुपति इंटर कॉलेज के मैदान में सिलिंडर वितरण के दौरान प्रशासन ने छाया तक का इंतजाम नहीं किया। उपभोक्ता तपती धूप में सिर पर टाट की बोरियां और छाता लगाकर खड़े रहे। अंत में 150 उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर के ही मायूस होकर लौटना पड़ा। मोहना निवासी ज्ञानवती ने बताया कि वह अपने बच्चों को पड़ोसियों के पास छोड़कर आई थीं। चार घंटे कतार में लगने के बाद उन्हें सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया गया।


उपभोक्ताओं ने वितरण व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। सुबह से ही 500 से अधिक लोग कतार में खड़े रहे, जबकि सिलिंडर का लोड केवल 360 आया था। कई घंटे बाद वितरण शुरू हुआ और जल्द ही सिलिंडर समाप्त हो गए। कई घंटे से कतार में लगे सेमरौता निवासी श्याम किशोर गश खाकर मूर्छित हो गए। उन्होंने बताया कि वह सुबह से बिना खाए-पीये कतार में खड़े थे। चार घंटे तक उन्हें प्यास बुझाने के लिए पानी भी नहीं मिल सका। इसी कारण वह बेहोश हो गए। गैस एजेंसी संचालक श्वेता त्रिवेदी ने बताया कि 360 सिलिंडर का वितरण किया गया। अब केवल 150 उपभोक्ताओं की बुकिंग बाकी है। अगला लोड आते ही यह समस्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें