फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन पीढि़यों के साथ पहुंचकर किया मतदान

Tue, 21 May 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
परिवार के संग वोट देने आए लोग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सोमवार को हुए मतदान में चुनाव प्रचार के कई रंग देखने को मिले। कहीं पर पति-पत्नी ने साथ में पहुंचकर मतदान किया तो कहीं पर तीन पीढि़यों ने एक साथ पहुंचकर वोट डाला।
विज्ञापन

शाहगढ़ के बूथ 258 पर सरैया निवासी राम सुंदर शुक्ला (105) ने पत्नी रजवंता (103), पुत्र दिनेश शुक्ला, पुत्रवधू ममता शुक्ला व नातिन स्मृति शुक्ला के साथ मतदान किया। कहा कि उन्होंने तो उस समय भी वोट दिया था, जब देश में पहली बार चुनाव हुआ था। उस चुनाव में और अब के चुनाव में काफी कुछ अंतर आ गया है।
जगदीशपुर में प्राथमिक विद्यालय पालपुर पति के साथ मतदान कर बाहर आईं पूर्व डीडीसी उपमा सरोज का कहना था कि मतदान सभी की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में मतदान करना आवश्यक है।
विज्ञापन

अमेठी में पत्नी के साथ मतदान करने के बाद भाजपा नेता रवींद्र सिंह ने लोगों को लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। गौरीगंज मे परिजन के साथ मतदान कर बाहर निकले डॉ. पीतांबर कनौजिया। का कहना है कि सभी को मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें