अमेठी। स्थानीय विधानसभा के गांव भेटुआ निवासी ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ला ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें एसओ जगदीशपुर पर चालक को हवालात में बंद करने का आरोप लगाया है।आरोप है कि 20 मई दोपहर उनका चालक गाड़ी लेकर उन्हें लाने जा रहा था। पालपुर चौराहा निहालगढ़ पर एसओ ने गाड़ी को असंवैधानिक तरीके से जब्त कर लिया। वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके।
ब्लॉक प्रमुख में आरोप लगाया कि चालक के साथ अभद्र व्यवहार कर हाहन की चाबी छीनी। पिटाई करके हवालात में बंद कर दिया। ब्लॉक प्रमुख में बताया कि गाड़ी में एक सोने की जंजीर अंगूठी, कुछ दवाइयां और पांच हजार रुपये नकद भी रखा हुआ था। ब्लॉक प्रमुख में उचित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ जगदीशपुर राकेश सिंह का कहना है कि चुनाव के दिन बिना अनुमति क्षेत्र में भ्रमण करने पर वाहन को सीज किया गया है। मारपीट व अन्य आरोप निराधार है।