फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पंचायतों में प्रधान चुनने को आज होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर/जामो/शाहगढ़ (अमेठी)। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गत दिनों नामांकन के बाद प्रत्याशी की मौत के चलते चुनाव स्थगित किया गया था।
विज्ञापन

आयोग की अनुमति मिलने के बाद दोबारा नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने के बाद रविवार को तीनों ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। मतदान कराने के लिए शनिवार को ब्लॉकों से सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। 11 मई को तीनों ग्राम पंचायतों के मतों की गणना होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गत दिनों नामांकन करने के बाद जगदीशपुर के इमली गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी कमाल अहमद, शाहगढ़ के पिछौरा में इंद्रमणि तिवारी तथा जामों के लोरिकपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी ऊषा शर्मा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मौत के बाद जिला प्रशासन ने प्रधान पद का चुनाव स्थगित करते हुए अन्य पदों की वोटिंग 26 अप्रैल को कराई। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार रविवार (नौ मई) को मतदान तथा 11 मई को मतगणना होनी है।
मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। एडीएम सुशील सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल सक्रिय है। मतदान रविवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
बूथों पर थाने के पुलिस कर्मियों के साथ अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। एडीएम ने बताया कि जगदीशपुर के इमलीगांव प्रधान पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में है। 3,451 मतदाताओं के लिए छह बूथ बनाए गए हैं।
शाहगढ़ के पिछौरा में नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 850 मतदाता करेंगे। जामो के लोरिकपुर में 2,107 मतदाता तीन बूथों पर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों की किस्मत पर अपनी मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें