फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कमांड सेंटर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सलोन विधायक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को सीधे जिला मुख्यालय स्थित कोविड कमांड सेंटर पहुंच गईं।
विज्ञापन

स्मृति ने टीम-9 के सदस्यों के साथ बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने जिले में कोविड से बचाव के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्मृति ने डीएम को कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने तथा अन्य किसी भी समस्या पर तत्काल सूचना देने को कहा।
कोरोना संक्रमित होने से लोकसभा क्षेत्र के सलोन विधायक दल बहादुर कोरी के मौत की सूचना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार दोपहर उनके घर पहुंच गईं। स्मृति परिवार वालों को ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद स्मृति बिना किसी तय कार्यक्रम के सीधे जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंच गईं। सीएमओ कार्यालय परिसर में संचालित कोविड कमांड सेंटर का जायजा लेने के बाद उन्होंने जिले में कोरोना से बचाव के लिए कार्य कर रही टीम-9 सदस्यों के साथ बैठक की।
स्मृति ने जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने, संक्रमित लोगों को तत्काल इलाज मुहैया कराने, आमजनों को इसके प्रति जागरूक करने के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।
डीएम अरुण कुमार ने केंद्रीय मंत्री को कोरोना से बचाव के लिए संचालित कार्यक्रमों की बिंदुवार जानकारी दी। स्मृति ने डीएम को कोरोना से बचाव के लिए किसी भी समस्या व जरूरत पर तत्काल उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया।
स्मृति ने स्पष्ट किया कि जो भी जरूरत हो उसे वे तत्काल पूरा कराने का प्रयास करेंगी। इसके बाद स्मृति अमेठी के कटरा राजा हिम्मत सिंह के बूथ नंबर 118 के बूथ अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि की मौत पर उनके घर पहुंचकर शोक संवदेना व्यक्त की।
केंद्रीय मंत्री गौरीगंज के बेहटा गांव पहुंची जहां पिछले दिनों भाजपा नेता गुलाब की सिंह की मौत हो गई थी। इनके परिवारीजनों से मुलाकत कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद जामो गईं जहां संघ के जिला कार्यवाहक के पत्नी की मौत पर शोक जताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
स्मृति मुसाफिरखाना के गाजनपुर दुअरिया गांव निवासी सेक्टर संयोजक शैलेंद्र सिंह के घर भी गईं। शैलेंद्र की भी पिछले दिनों मौत हो गई थी। परिवार सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें