फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की दवा

Thu, 17 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के दो लाख बच्चों को विटामिन ए की दवा दी जाएगी। सीडीओ ने संयुक्त जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुरुआत करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा दवा पीने से नहीं छूटना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल में विटामिन ए संपूर्ण माह का शुभारंभ सीडीओ सान्या छाबड़ा ने फीता काटकर किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि 9 माह से डेढ़ वर्ष तक के बच्चों को व डेढ़ साल से पांच वर्ष तक के बच्चों को पांच एमएल दवा दिया जाना है।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राम विलास रावत, डॉ. लइकुज्जमा, डॉ. प्रवीण उपाध्याय आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें