फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 65 हजार की वसूली

Thu, 17 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पाॅवर कार्पोरेशन की ओर से बिजली चोरी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार के मार्निंग रेड अभियान के तहत बिजली चोरी करते हुए पाए जाने पर एक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है तो 65 हजार रुपए की राजस्व वसूले गए हैं। पावर कार्पाेरेशन की टीम बुधवार को एसडीओ केशरी प्रसाद की अगुवाई में मार्निंग रेड डाली।
विज्ञापन

इस दौरान पूरे पराग व जेठू मवई गांव में 15 कनेक्शन चेक किए गए। बिजली चोरी करते पाए जाने पर एक पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान चार उपभोक्ताओं से 65 हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई। बकाया भुगतान न जमा करने पर छह उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।
एसडीओ ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिजली का बिल है वे तत्काल जमा कर दें। अन्यथा की स्थित में कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। टीम में अवर अभियंता अमृत लाल यादव, सुरेश के साथ ही अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें