फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बरामदे में सो रहे नेत्रहीन वृद्ध की सिर कूंचकर हत्या

Mon, 03 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर ​स्थित गड़रियाडीह के पहाड़पुर गांव में रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। गड़रियाडीह के पहाड़पुर गांव में घर के बरामदे में सो रहे नेत्रहीन मोहम्मद अहमद (75) की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह चारपाई पर उनका लहूलुहान शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जबकि हाथों पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहम्मद अहमद दोनों आंखों से दृष्टिबाधित थे और घर में अकेले रहते थे। शनिवार रात वह बरामदे में चारपाई पर सोए थे। इसी दौरान किसी ने उनके सिर पर वार कर दिया। सुबह पड़ोसी मो. कैफ की मां असगरी बानो नाश्ता देने पहुंचीं तो वृद्ध का शव खून से सना मिला।

उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह, सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह और जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर के हमले की आशंका को भी जांच में शामिल किया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, वहीं वन विभाग की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्ध के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस हत्या, जमीन विवाद, रंजिश, झाड़-फूंक से जुड़े मामले और जंगली जानवर के हमले समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।



ढाई बीघा जमीन और झाड़-फूंक से जुड़े पहलू की जांच
ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद अहमद झाड़-फूंक का काम करते थे। उनके नाम करीब ढाई बीघा जमीन हो
ने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस जमीन विवाद, पुरानी रंजिश और झाड़-फूंक से जुड़े किसी विवाद की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक पत्नी की मृत्यु के बाद वह अकेले रहते थे। करीब दो वर्ष पहले एक महिला कुछ समय तक उनके साथ रही थी, जिसने जमीन अपने नाम कराने का प्रयास किया था। पुलिस इस मामले से जुड़े तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।


जंगली जानवर के हमले की भी पड़ताल
मृतक का घर गांव से बाहर है। सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या के साथ जंगली जानवर के हमले की संभावना की भी जांच कर रही है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें