फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रामीणों ने फिर किया विरोध-प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्राम पंचायत दरखा में बदहाल कच्चे मार्ग को लेकर सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आरपार लड़ाई लड़ने की ठान ली है। मंगलवार को ग्रामीणों ने फिर बदहाल मार्ग पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन



अमेठी की ग्राम पंचायत दरखा में दरखाडीह संपर्क व सरायहीरमती संपर्क मार्ग को जाेड़ने के लिए एक किलोमीटर मार्ग बना है, जिसमें करीब 500 मीटर कच्चा रास्ता है। इस मार्ग का पूरे दत्ता, पूरे बरियार, दरखाडीह, पूरे चंदिका सहित महाराजपुर, ककवा, सरैया, चतुर्भुजपुर, अगहर, लालशाहपुर, पंडरी अन्य गांवों के ग्रामीण खेती-किसानी संग आवागमन के लिए उपयोग करते हैं। यह कच्चा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान पूनम सहित डीएम, सीडीओ, बीडीओ आदि जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। चार वर्ष बीत गए, अब तक इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मरम्मत न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष अधिवक्ता राम महेश मिश्र, अमिताभ मिश्र, अमरनाथ कोरी, अजय पांडेय, प्रमोद सोनी, पंकज पांडेय, धर्मवीर गौतम, सानू मिश्र, रामबरन कोरी, हंसदेव कोरी, छेदीलाल यादव, रामहेत पाल, बिट्टन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें