फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक की चपेट में आया ग्रामीण, मौत

Tue, 04 Nov 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। मुसाफिरखाना के नरायनपुर गांव निवासी विन्ध्यादीन तिवारी (55) सोमवार शाम गौरीगंज मार्ग पर भीखीपुर समिति के पास बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में विन्ध्यादीन तिवारी की मौत हो गई। बाइक चालक जामों के नदियावा गांव निवासी अनुराग श्रीवास्तव घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक देख सीएचसी मुसाफिरखाना से डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



ओम प्रकाश तिवारी के मुताबिक उनके पिता विन्ध्यादीन तिवारी कुछ काम से सोमवार को पैदल मुसाफिरखाना से घर लौट रहे थे। भीखीपुर समिति के पास गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर गुजर रही बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में पिता के साथ बाइक सवार अनुराग घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित करते हुए अनुराग की हालत नाजुक देखते हुए ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।



इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि घायल के परिजनों काे सूचना दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट पहने था। विन्ध्यादीन तिवारी की मौत के बाद पत्नी लखपती का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा ओमप्रकाश गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें