अमेठी सिटी। एक स्कूल एक खेल योजना के अंतर्गत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
गोला फेंक बालक वर्ग में सत्येंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजेंद्र दूसरे और सुनील कुमार तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में चांद मोहम्मद पहले, अभिषेक दूसरे और शुभम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ में अनामिका प्रथम, मंतिशा द्वितीय और चंद्र रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में चांद मोहम्मद, दीपांशु और घनश्याम क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
कबड्डी बालक वर्ग में करन, अभिषेक, मोहम्मद अहद, प्रांशू, आनंद कुमार, घनश्याम और दीपांशु मौर्य की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। खो-खो बालिका वर्ग में सोनम, शिखा पाल, खुशी पाल, मनोरमा, काजल, अंकिता, अनामिका, इशरत, कौशर जहां और शिवानी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्भय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।