फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली-पानी की समस्या पर भड़के ग्राम प्रधान

Sun, 24 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज ब्लॉक सभागार में शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब ग्राम प्रधानों ने गांवों में बिजली कटौती और पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। बैठक में मौजूद विधायक राकेश प्रताप सिंह और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बिजली विभाग और जल निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को फटकार लगाई।
विज्ञापन



प्रधानों ने बताया कि भीषण गर्मी में कई गांवों में घंटों बिजली गायब रहती है। खराब ट्रांसफार्मर महीनों से नहीं बदले जा रहे, जबकि जल निगम की पाइपलाइन जगह-जगह लीकेज होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इस पर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि सात दिन के भीतर सभी खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएं और रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।


एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जल निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल संकट दूर करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई। जनप्रतिनिधियों ने गांवों की सड़क, पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें