फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विहिप ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Fri, 03 Apr 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में.विहिप की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के साथ मौनी महाराज।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में देवीपाटन मंदिर से शीतलागंज बाजार, संग्रामपुर स्थित बजरंग धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व मौनी महाराज, जबकि संचालन विहिप के जिला मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने किया। इस दौरान लोगों ने बजरंगबली के जयकारे लगाए।
विज्ञापन



देवीपाटन से कई वाहनों और श्रद्धालुओं के साथ निकली यात्रा अमेठी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कालिकन धाम पहुंची, जहां मौनी महाराज का स्वागत किया गया। उन्होंने शक्तिपीठ कालिकन धाम में मां कालिका की पूजा-अर्चना की और प्राचीन हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद शोभायात्रा कालिकन धाम से कनू, ब्रह्मचारी का पुरवा, डिहवा, सरैया कनू, पूरे चरई होते हुए शीतलागंज बाजार पहुंची।
वहीं शीतलागंज बाजार में हनुमान मंदिर का निर्माण अधूरा मिलने पर मौनी महाराज ने नाराजगी जताते हुए मंच पर बैठने से इन्कार कर दिया।


अनुयायियों के अनुरोध पर उन्होंने पूजा-अर्चना कराई। शोभायात्रा का संयोजन जिला सह मंत्री अशोक श्रीवास्तव, राम सिंह व संग्रामपुर प्रखंड मंत्री बद्री सोनी ने किया। अमेठी में भ्रमण के बाद यात्रा संग्रामपुर स्थित बजरंग धाम पहुंची, जहां मौनी महाराज और जिला मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जिला संरक्षक भगवान बख्श सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रामजी अग्रहरि, भादर प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें