फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन की थाली से दूर हो रहीं सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लॉकडाउन के दौरान जमीन पर रही सब्जी की कीमतें अनलॉक के दौरान आसमान छू रही हैं। सब्जियां आम आदमी की थाली से गायब हो रही हैं। सब्जियों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी के साथ दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन के दौरान सब्जी की कीमत बेहद कम थी। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल के बाजारों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियों की खरीदारी करने आने वाले लोग सब्जी का दाम सुनकर परेशान हो जाते हैं। बढ़ती महंगाई के कारण अब लोगों को आलू-प्याज की सब्जी भी नहीं मिल रही है।
टमाटर सबसे सस्ते सेब की कीमत में है तो आलू की कीमतें भी रिकॉर्ड बना चुकी हैं। दिहाड़ी करने वाले मजदूर अपने टिफिन में अचार रोटी से काम चला रहे हैं। संयुक्त परिवारों मेें सुबह-शाम भोजन में सिर्फ दाल से काम चल रहा है। लोगों का कहना है कि सब्जी की बढ़ी कीमतों ने किसानों और मजदूरों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें