फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ज्ञान बढ़ाने के लिए करें मोबाइल का उपयोग

Tue, 24 Mar 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
श्री अखंडानंद महाविद्यालय किटियावां में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में शामिल छात्राएं, ​शिक्षक 
विज्ञापन
शाहगढ़। श्री अखंडानंद महाविद्यालय किटियावां में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने छात्राओं को साइबर अपराध के बढ़ते खतरे और सतर्कता बरतने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग ज्ञान बढ़ाने के लिए करें। मोबाइल के माध्यम से ठगी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन



सीओ ने बताया कि किसी भी आपराधिक घटना या महिला उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देना जरूरी है। समय पर सूचना मिलने पर कार्रवाई में तेजी आती है और नुकसान कम किया जा सकता है। साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। साथ ही नजदीकी थाने में लिखित सूचना देना आवश्यक है।


बताया कि ठग कई बार पीडीएफ या अन्य फाइल के रूप में लिंक भेजते हैं, जो शादी के कार्ड या दस्तावेज के नाम पर आते हैं। ऐसे लिंक बिना जांच खोले जाने पर मोबाइल हैक हो सकता है। मोबाइल हैक होने पर निजी जानकारी ठगों तक पहुंच जाती है और आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



छात्राओं को समझाया गया कि सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है। फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठग जानकारी जुटाते हैं और उसका दुरुपयोग करते हैं। जीमेल व अन्य ईमेल आईडी के पासवर्ड मजबूत और अलग-अलग रखना जरूरी है। बैंकिंग कार्य के लिए अलग ईमेल आईडी का उपयोग सुरक्षित माना जाता है। कहा कि निवेश या धन दोगुना करने के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देना जरूरी है।


कॉलेज संस्थापक शिव प्रसाद कश्यप ने कहा कि ठग ईमेल, कॉल या संदेश के माध्यम से बैंक अधिकारी या परिचित बनकर पासवर्ड, ओटीपी और बैंक विवरण हासिल करने का प्रयास करते हैं। व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचना चाहिए। ऐसी फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल का नियंत्रण ठगों के हाथ में जा सकता है।
इस मौके पर शिवपाल सिंह, संजीव मिश्र, सुनील कश्यप, श्रवण कश्यप, चंद्रप्रकाश कश्यप, रंजना सिंह, अमिता तिवारी, सीमा कश्यप, सरिता और रोमा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें