फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ई केवाईसी के फेर में उलझे 1.69 लाख उपभोक्ता, सिलिंडर के लाले

Tue, 24 Mar 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज शहर ​स्थित ​शिवांशु गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। ई केवाईसी प्रक्रिया में धीमे सर्वर ने रसोई गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह होते ही गैस एजेंसियों पर लंबी कतार लग रही है। जिले में 5.64 लाख उपभोक्ताओं में से 1.69 लाख की ई केवाईसी अब तक नहीं हो सकी है। सिलिंडर के लिए उन्हें ये प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन



गैस सिलिंडर की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। बुकिंग होने के बाद भी डिलीवरी से जुड़ा संदेश समय पर नहीं पहुंच रहा। रसीद कटाने और गोदाम से सिलिंडर लेने में भी दिक्कत बनी हुई है। कई उपभोक्ताओं को तीन से सात दिन तक एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सुबह से लाइन में लगे लोगों को यह भरोसा नहीं रहता कि दिनभर में सिलिंडर मिलेगा भी या नहीं।



एजेंसी कर्मियों के अनुसार सर्वर धीमा होने से काम प्रभावित है। ओटीपी देर से आता है या नेटवर्क बाधित हो जाता है, इस कारण सीमित संख्या में ही सत्यापन हो पा रहा है। ई केवाईसी पूरी न होने से बुकिंग अटक रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें