फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराला नगर में जमीन को लेकर हंगामा, चबूतरा तोड़ा

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को निराला नगर में चबूतरा तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के निराला नगर मोहल्ले में जमीन को लेकर विवाद हो गया। धार्मिक स्थल के चबूतरे को तोड़ने के विरोध में लोगों ने हंगामा कर किया। लोगों का आरोप है कि धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करके मूर्तियां गायब कर दी गईं। पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि निराला नगर मोहल्ला स्थित एक भूखंड धार्मिक स्थल के नाम पर दर्ज है। इस पर बने चबूतरे पर प्रतिमाएं रखी थीं। रविवार रात कुछ लोगों ने चबूतरा तोड़ कर प्रतिमाएं गायब कर दीं। सोमवार सुबह जानकारी पाकर लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।
कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि रवींद्र कुमार बाजपेयी की तहरीर
पर निजी स्कूल के प्रबंधक रमेश बहादुर सिंह और देेवेंद्रनाथ शुक्ला समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल की जा रही है। उधर, एसजेएस स्कूल के प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह का कहना है कि विवादित जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उधर, एसडीएम जीतलाल सैनी ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें