फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेठी के प्रशांत ने आईपीएल में रचा इतिहास, चेन्नई ने 14 करोड़ में खरीदा; यहां से हुई थी क्रिकेट की शुरुआत

Tue, 16 Dec 2025 06:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Prashant Veer of Amethi: आईपीएल 2026 के लिए क्रिकेटरों की नीलामी आबू धाबी में चल रही है। मंगलवार का दिन अमेठी के लिए गौरव का पल लेकर आया। यहां के प्लेयर की नीलामी 14 करोड़ में हुई।
विज्ञापन
अमेठी के प्रशांत का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच मंगलवार को अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी अमेठी के लिए गर्व का पल लेकर आई। जिले के होनहार क्रिकेटर प्रशांत वीर ने नीलामी में इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट के अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया।

विज्ञापन


संग्रामपुर के गूजीपुर गांव निवासी प्रशांत वीर की इस ऐतिहासिक कामयाबी से न सिर्फ पैतृक गांव बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। उनकी सफलता के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत और अनुशासन छिपा है। प्रशांत वीर की प्राथमिक शिक्षा ब्लॉक संग्रामपुर स्थित भारद्वाज एकेडमी और केपीएस स्कूल से हुई। बचपन से ही उनमें क्रिकेट के प्रति विशेष रुचि दिखाई देने लगी थी। शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में तैनात क्रिकेट कोच गालिब अंसारी के मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट की विधिवत तैयारी शुरू की। 

प्रतिभा को निखारने के बाद उनका चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल मैनपुरी में हुआ, जहां से उन्होंने कक्षा नौ और 10 की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही प्रशांत वीर स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 टीम में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में उनका चयन रणजी में हो चुका है। आईपीएल जैसी बड़ी लीग में इतनी बड़ी बोली लगना यह साबित करता है कि प्रशांत वीर में भविष्य का स्टार बनने की पूरी क्षमता है। उनकी इस उपलब्धि ने अमेठी के युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की नई प्रेरणा दी है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

प्रशांत का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
प्रशांत वीर के आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में रिकॉर्ड बोली की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। अमेठी सहित पूरे प्रदेश के लोगों ने फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की। खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और युवाओं ने प्रशांत वीर को अमेठी का गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोग इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए बधाई संदेश दे रहे हैं।

युवराज को मानते हैं आदर्श

प्रशांत वीर पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। वे बचपन से उनको खेलते देखकर बड़े हुए हैं। प्रशांत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह युवराज सिंह की तरह भारत के लिए खेलना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे प्रशांत

उत्तर प्रदेश के प्रशांत फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक दो प्रथम श्रेणी और नौ टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: सात और 112 रन बनाए हैं। वहीं, दोनों प्रारूपों में वह क्रमश: 2 और 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें