फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अमेठी में छात्राओं ने रोड पर लगाया जाम, बोलीं-शिक्षिकाएं उत्पीड़न कर रही हैं, हमें न्याय चाहिए

Tue, 02 Dec 2025 01:00 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने दो शिक्षिकाओं पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए इन्हौंना–रुदौली मार्ग पर जाम लगाया और थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन
छात्राओं ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में बाजारशुक्ल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षिकाओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाते थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपा है। छात्रा आंशी शुक्ला, रोशनी साहू, शिवानी चौरसिया, नंदनी सरोज, दिव्यांशी और आर्या ने आरोप लगाया कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका आर्यना वोध और रंजना देवी उन्हें व अन्य बच्चियों को लगातार प्रताड़ित करती हैं। छात्राओं और उनके अभिभावकों ने इन्हौंना-रुदौली मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि दोनों शिक्षिकाएं सहपाठी छात्राओं को उकसाकर उनसे गाली-गलौज और मारपीट करवाती हैं, जिससे वे शांति से पढ़ लिख नहीं पा रहीं। प्रार्थनापत्र में छात्राओं ने यह भी कहा कि शिक्षिकाओं का विद्यालय की प्रिंसिपल से मनमुटाव चल रहा है और इसकी खुन्नस हे बच्चों पर निकाल रही हैं। 

छात्राओं के अनुसार, हाल ही में हुई जांच में उन्होंने सही जानकारी दी थी, जिसके कारण शिक्षिकाएं उनसे बदले की भावना रखती हैं। थानाध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें