फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आयोजित होगा उत्तर प्रदेश दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का समारोह पूर्वक शुभारंभ होगा। शहर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मेला एवं गोष्ठी के साथ रसोइयों के बीच पाक-कला तो बच्चों के बीच निर्धारित विषय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सभी विभाग स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्रों को लाभान्वित करेंगे।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री मोहिसन रजा करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जनप्रतिनिधि व डीएम पुरस्कृत कर सम्मानित करेगें तो महिला सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं को जागरुक किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा चुकी है। सभी विभागों को रविवार को समय से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें