फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट/ कंपार्टमेंट परीक्षा आज

Sat, 22 Jul 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जीजीआईसी में शनिवार को दो पालियों में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा होनी है। इसमें 275 परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पर सीटिंग प्लॉन चस्पा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित इंटर कॉलेज में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक विषय में फेल हुए परीक्षार्थियों को पास होने का अंतिम मौका आज मिलेगा। हाईस्कूल 89 तो इंटरमीडिएट के 186 परीक्षार्थियों की जीजीआईसी गौरीगंज में दो पालियों में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा होगी।

सीटिंग प्लॉन के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर, प्रसाधन, पानी सप्लाई व प्रकाश समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का अलग-अलग कई चरण में सत्यापन हो चुका है। डीआईओएस नेतृत्व में उड़ाका दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्र की परिधि के 200 मीटर के अंदर पड़ने वाली सभी फोटाेस्टेट की दुकानें परीक्षा अवधि में बंद रहेंगी। डीआइओएस रीता सिंह ने बताया कि इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में सुविधाओं का सत्यापन करने के साथ ही कैमरे का परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें