फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से बढ़ा आक्रोश

Sat, 22 Jul 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के धौरहरा गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस हत्या के कारणों की कड़ी जोड़ने की साक्ष्य संकलित करने की बात कह रही है। नामजद आरोपी होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है। गांव को चौथे दिन भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

संग्रामपुर थानाक्षेत्र के धौराहरा गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की घर जाते समय मंगलवार को बाइक सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल दिनेश सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पुत्री शालिनी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी संजय उर्फ मुन्ना सिंह, दीपक सिंह, पंचम सिंह व प्रतापगढ़ जिले के थाना अंतू के जमादार का पुरवा मजरे उमरी निवासी रवि शंकर पांडेय के विरुद्ध केस दर्ज किया।इसके बाद बाद से ही आक्राेशित परिजनों ने बृहस्पतिवार को एएसपी व एसडीएम के आश्वासन पर अंतिम संस्कार हुआ। बावजूद अभी तक हत्याकांड से जुड़े किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
पुलिस हत्या के कारणों के साथ जांच के साथ साक्ष्य संकलित करने में जुटी है। नामजद आरोपी की ओर से जारी वीडियो बयान की सत्यता भी पुलिस जांचने में जुटी है। इसी बीच मृतक दिनेश सिंह की ओर से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शपथ पत्र सहित दिए गए शिकायती पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर अनावरण की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

जल्द होगी गिरफ्तारी
एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स लगाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें