फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक बोले, मुझे नहीं चाहिए मुसलमानों के वोट, न उनके दुख में शरीक होता हूं और न ही खुशी में

Wed, 07 Jan 2026 10:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

MLA Suresh Pasi: अमेठी जिले की जगदीशपुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेश पासी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने खुद इस बयान की पुष्टि की । 
विज्ञापन
विधायक सुरेश पासी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी ने बुधवार को बाजार शुकुल में मुस्लिमों को लेकर एक बयान दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुस्लिम मतदाताओं का वोट नहीं चाहिए। 

विज्ञापन


इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति विधायक से पूछता है कि वह मस्जिद जाते हैं या नहीं। इसके जवाब में विधायक बोले, न तो कभी मस्जिद गए हैं और न ही कभी जाएंगे। वोट मांगने भी नहीं जाएगें। जीने मरने पर भी नहीं जाते। दुख सुख में भी नहीं जाते।

 फिर प्रश्न किया गया कि आपको मुसलमानों के वोट की जरूरत नहीं है। जवाब दिया कि जरूरत नहीं है। 20 सेकेंड का यह वीडियो बुधवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस पर विधायक से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मै बाजारशुकुल में एक पुलिया के शिलान्यास में गया था वहां बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें