फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अनमैप्ड मतदाता जमा करें प्रमाणपत्र

Wed, 28 Jan 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मिले अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है। जिला प्रशासन की ओर से तहसील व बूथ स्तर पर शिविर लगाकर नोटिस पाने वाले मतदाताओं से प्रमाणपत्र लेकर खामियों को सही किया जा रहा है।
विज्ञापन



अनमैप्ड मतदाताओं को सूची में शामिल किए जाने को लेकर कवायद की जा रही है। ये मतदाता दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। सूची में शामिल करने के लिए इनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ-साथ महिलाओं से उनके माता-पिता का भी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर पोर्टल पर डिटेल अपडेट की जा रही है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से एसआईआर के तहत मैपिंग कराने की अपील की है। इसके लिए संबंधित मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), तहसील अथवा निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची का ड्राॅफ्ट प्रकाशन होने के बाद दावा-आपत्तियां ली जा रही हैं। छह फरवरी तक दावा-आपत्ति मतदाता दर्ज करा सकते हैं।


एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि 31 जनवरी को विशेष अभियान तिथि घोषित की गई है। निर्धारित विशेष तिथि को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। वे मतदाताओं से सीधे दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। अगर किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से छूट गया है, तो वह फाॅर्म छह के साथ आवश्यक घोषणा पत्र संलग्न कर प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, किसी मृतक या गलत मतदाता का नाम सूची से हटवाने के लिए फाॅर्म सात और नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि सुधार के लिए फार्म आठ भरकर संबंधित बीएलओ को विशेष तिथि पर मतदेय स्थल पर जमा किया जा सकता है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों का समय पर निस्तारण कराएं, जिससे वह सूची में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें