फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में उंजिला अव्वल

Sat, 02 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन अभियान के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने रंगोली, भाषण, निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उंजिला ने प्रथम, उजैफा ने द्वितीय और इन्तिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सानिया, समीर और सुगम को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला, जबकि इन्तिफा द्वितीय और सायना तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में समन फात्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। हिबा और फिजा को क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान मिला। निबंध लेखन में रिया अव्वल रहीं। अंकित को दूसरा और सगुन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा कुशलता से किया गया। प्रधानाचार्य शशि, शिक्षिका मीनाक्षी, रिचा सिंह, मालती, साहिन फातिमा और कामना ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें