फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अभियान के तहत टीबी मरीजों को गांव में मिलेगी एक्सरे की सुविधा

Sat, 07 Dec 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में टीबी की जांच के लिए गांव में ही एक्सरे की सुविधा मिलेगी। जिले के चिह्नित ब्लॉकों में विशेष शिविर लगाकर लक्षण वाले (संभावित) मरीजों की टीबी जांच के लिए मौके पर ही एक्सरे होगा। पुष्टि होने पर मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जिले में सात दिसंबर से टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन को लेकर 100 दिन का विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान जिन ब्लॉकों व गांवों में सबसे अधिक टीबी के मरीज मिलेंगे व पूर्व में चलाए गए अभियानों के दौरान अधिक संख्या में टीबी मरीज मिले हैं, वहां शिविर लगाकर लक्षण वाले अन्य लोगों का मौके पर ही वैन में मौजूद पोर्टेबल हैंड हेड एक्सरे किया जाएगा।


बताया कि अंबेडकरनगर से पोर्टेबल हैंड हेड एक्सरे मशीन मिली है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2024 से अब तक जिले में करीब 3350 टीबी के मरीज मिले हैं। जिसमें कुछ दवा ले चुके हैं और कुछ का इलाज चल रहा है। बताया कि अभियान के तहत हाईरिस्क डिजीज के मरीजों की भी जांच की जाएगी। बताया कि दो सप्ताह व अधिक समय तक खांसी और उसके साथ बलगम आना, बलगम में खून आना, वजन कम होना, भूख न लगना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना आदि टीबी के लक्षण हैं।
विज्ञापन




आज होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने बताया कि शनिवार करीब 11 बजे 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ जिला अस्पताल में होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, विशिष्ट अतिथि सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह समेत अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें