फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू बाइक फिसली, युवक की मौत

Wed, 10 Dec 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। पूरे पीतांबर टीकरमाफी गांव के राजकुमार तिवारी उर्फ बड़े (35) की मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



गिरीश तिवारी ने बताया कि उनके भाई राजकुमार अमेठी शहर स्थित एक मसाला फैक्टरी में काम करते थे। सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पठखौली मोड़ स्थित जीआईसी टीकरमाफी के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर नीचे उतर गई और फिर दीवार से टकरा गई।


गिरने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी अमेठी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत बताया। राजकुमार की मौत से उनकी मां देवमती दुखी हैं। वह बार-बार बेटे के आने की बात कह रही हैं। भाई गिरीश, राजेश सिंह और अन्य परिजन गमगीन हैं। रिश्तेदार घर पहुंचकर परिवार को संभालने की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त जानकारी पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बाइक फिसलने से लगी चोटों को मौत का कारण माना गया है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें