फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीनपुर ग्राम प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मुसाफिरखाना ब्लॉक की निजामुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के साथ आठ ब्लॉकों में रिक्त 22 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन अवधि समाप्त होने तक सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच में पर्चे वैध मिलने तथा वापसी तिथि के बाद आरओ उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देंगे।
विज्ञापन

जिले के मुसाफिरखाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत निजामुद्दीपुर के ग्राम प्रधान गुरुशरण यादव की मौत के बाद रिक्त प्रधान पद के साथ ही आठ ब्लॉकों में रिक्त 22 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के निर्वाचन की अधिसूचना आठ दिसंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने जारी की थी। जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को रिक्त पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल होना था।
नामांकन पत्र जमा करने की अवधि में निजामुद्दीनपुर ग्राम प्रधान पद के लिए मृतक गुरुशरण यादव की पत्नी केवला देवी ने विधायक राकेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्रामीणों ने मृतक प्रधान की पत्नी के सामने एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। नामांकन पत्र दाखिल करने की समयावधि चार बजे तक केवला देवी के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के लिए गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र के आनापुर के वार्ड-आठ, पूरे फाजिल के वार्ड-10, बसायकपुर के वार्ड-10 व गौरीपुर के वार्ड-आठ, तो भादर ब्लॉक के कस्तूरीपुर में वार्ड-सात, त्रिसुंडी के वार्ड-छह, बहादुरपुर ब्लॉक के मोहइया केसरिया के वार्ड-13, तेंदुआ के वार्ड-15, सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंगूरी ग्राम पंचायत के वार्ड-नौ, पेडरिया के वार्ड-चार, जामो ब्लॉक क्षेत्र के बाबूपुर के वार्ड-11, बघैया कमालपुर के वार्ड-एक में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के गडेहरी के वार्ड-12, शाहगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहगढ़ में वार्ड-11, डंडवा में वार्ड-एक, पिछौरा में वार्ड-चार, जुड़ियापुर में वार्ड-नौ व 10, दुलापुर खुर्द में वार्ड-एक, सोरांव में वार्ड- तीन, पूरबगांव में वार्ड-तीन व मुसाफिरखाना के चंदीपुर में वार्ड-10 में भी एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। समयावधि में रिक्त पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से सभी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को की जाएगी। मंगलवार को नामांकन पत्रों की वापसी का समय बीतने के बाद एक उम्मीदवार का नामांकन होने पर वहां चुनाव नहीं होगा। ऐसे उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र संबंधित आरओ द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें