फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उदयपुर प्रतापगढ़ टीम क्वार्टर फाइनल में

Mon, 15 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। चंडेरिया क्रिकेट कप के 22वें सीजन के पांचवें दिन रविवार को छह टीमों के बीच तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने संतुलित खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



पहला मुकाबला बांकेपुर सुल्तानपुर और गुंगवाछ अमेठी की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गुंगवाछ अमेठी ने पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए बांकेपुर सुल्तानपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 129 रन बनाए। जावेद ने 16 गेंदों पर 54 रनों की उपयोगी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुंगवाछ अमेठी की टीम 126 रन तक ही पहुंच सकी। इस तरह बांकेपुर सुल्तानपुर ने चार रनों से मुकाबला जीत लिया।


दूसरा मैच उदयपुर प्रतापगढ़ और भाईं बाजार की टीमों के बीच हुआ। टॉस भाईं बाजार के पक्ष में रहा, जिसने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उदयपुर प्रतापगढ़ ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 127 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में भाईं बाजार की टीम 33 रनों से हार गई। इस मैच में शकील ने 12 गेंदों पर 39 रन बनाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पांचवां प्री क्वार्टर मुकाबला बांकेपुर सुल्तानपुर और उदयपुर प्रतापगढ़ के बीच खेला गया।


उदयपुर प्रतापगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांकेपुर सुल्तानपुर की टीम 65 रनों पर सिमट गई। नोमान खान ने 22 गेंदों पर 51 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। इ
स जीत के साथ उदयपुर प्रतापगढ़ ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। आयोजक समिति के सदस्य मोहम्मद कैफ खान ने बताया कि सोमवार को इस्लामगंज बनाम टीकरमाफी और गाजीपुर बनाम बाबानगर के मुकाबले खेले जाएंगे।
इन मैचों में विजेता टीमों के बीच अगला प्री क्वार्टर मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के दौरान तुफैल खान, कैफ खान, अब्दुल रहमान, मुनव्वर खान और अल्ताफ खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें