फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो युवकों पर हमला, एक की हालत गंभीर

Wed, 29 May 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के नगरवा वार्ड में बाग में आम की रखवारी कर रहे दो युवकों पर बाइक सवार लोगों ने सोमवार की रात हमला बोल दिया। बदमाशों की पिटाई से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित परिजन की तहरीर पर एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने तीन को गिरफ्तार करते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरीगंज थाने के नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-16 नगरवां निवासी राम आनंद वर्मा व उनके मामा का पुत्र अमरनाथ वर्मा सोमवार की रात आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। रात में दो बाइकों से पहुंचे करीब छह हमलावरों ने दोनों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों की पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर परिजन व लोगों को आते देखकर हमलावार भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस को देते हुए घायल राम आनंद व अमरनाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां राम आनंद की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। उपचार के बाद अमरनाथ वर्मा ने एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घायल अमरनाथ वर्मा की तहरीर पर वार्ड नंबर 24 निवासी आबिद अली व 5-6 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट व गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आबिद अली व दो अन्य को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें