फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी-शिवरतनगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात टेंट का सामान लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली में लदे सामान के ऊपर बैठे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मजदूरों के मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शिवरनतगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बा निवासी केतारनाथ सोनी टेंट का कारोबार करते हैं। मंगलवार देर रात उनका ट्रैक्टर टेंट का सामान लेकर जेहटा उसरहा गांव जा रहा था। बुकिंग के अनुरूप ट्रैक्टर पर सामान लादने के बाद उसी के ऊपर बैठकर दो मजदूर जेहटा के लिए निकले थे। अभी उनका ट्रैक्टर मोक्षेश्वरी मंदिर के निकट पहुंचा ही था कि अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
ट्राली पर लदे सामान के ऊपर बैठे दोनों मजदूर घायल हो गये। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो लेकिन ट्राली सीधी नहीं कर सके। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्राली पर लदे सामान को हटाकर ट्राली सीधी करने में जुट गये। काफी देर की मशक्कत के बाद नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। पुलिस दोनों को तत्काल सीएचसी सिंहपुर ले गई।
विज्ञापन

वहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के गांव पूरे सर्वजीत की बाजार मजरे सिंहपुर निवासी धर्मराज (25) तथा रामकरन (18) वर्ष के रूप में हुई। सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों के मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एसओ विवेक सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कहा कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें