फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर बनेंगे दो नए पुल

Sat, 22 Feb 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग स्थित दो संकरे पुलों के स्थान पर करीब दो करोड़ की लागत से नए पुलों का निर्माण होगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि की प्रक्रिया चल रही है। दोनों पुलों के बनने से करीब दो लाख की आबादी सहित राहगीरों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


कालिकन धाम जाने वाले श्रद्धालुओं व अन्य राहगीरों की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने दो वर्ष पूर्व अमेठी-संग्रामपुर मार्ग का चौड़ीकरण कराया था। हालांकि, इससे श्रद्धालुओं को पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई, क्योंकि इस मार्ग पर टिकरिया गांव स्थित मालती नदी पर तथा जरौटा के समीप स्थित लाल बाबा आश्रम के पास रजबहा पर तीन दशक पुराने संकरे पुल को चौड़ा नहीं किया गया है। दोनों पुल इतने संकरे हैं कि इनसे सिर्फ एक चार पहिया वाहन ही गुजर सकता है।


पहले वाहन के निकलने के बाद ही सामने से आ रहा दूसरा वाहन निकल सकता है। ऐसे में मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। यहां आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। स्थानीय लोग दोनों जगह नया व चौड़ा पुल बनवाने की मांग कई बार कर चुके हैं। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने नवनिर्माण की तैयारी शुरू की है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। लोक निर्माण विभाग के जेई अमित पाठक ने बताया कि उक्त मार्ग पर पड़ने वाले दो संकरे पुलों के स्थान नए पुल स्वीकृत हो गए हैं। दो करोड़ की लागत से दोनों पुलों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें