फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीगंज ब्लॉक में डेंगू के दो मरीज मिले, सैंपल लिए

विज्ञापन
जामो ब्लॉक के बरौलिया गांव में एंटी लार्वा दवा का छिडकाव करते कर्मचारी। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। डेंगू पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने आए 875 मरीजों में से 273 बुखार से पीड़ित पाए गए। बुखार पीड़ितों को चिकित्सकों ने जांच के लिए अस्पताल की पैथालॉजी भेजा।
विज्ञापन

जांच के दौरान गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से एक युवती व एक युवक कार्ड से हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए गए। कार्ड की जांच में पॉजिटिव मिलते ही उनका सीरम सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि 1816 टीमें गांव-गांव भ्रमण कर बुखार समेत अन्य संक्रामक रोग से पीड़ित मरीजों का सर्वे कर रही हैं। जिस गांव में डेंगू लक्षण वाले मरीज मिले हैं, वहां 15 दिन पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही पंचायत विभाग से समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

टीमों द्वारा मरीज के घर पर ही सैंपल लेकर स्लाइड जांच की जा रही है। नोडल एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि सोमवार को चार तो मंगलवार को एक मरीज की कार्ड से हुई जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उनका भी सीरम सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
20 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 11 मरीजों का सीरम सैंपल एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। उन 11 सैंपलों की जांच रिपोर्ट बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली। रिपोर्ट में संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक को डेंगू पॉजिटिव बताया गया है।
एसीएमओ ने बताया कि जिस दिन कार्ड से हुई जांच में युवक पॉजिटिव पाया गया था, उसी दिन उसके परिवारीजन उसे इलाज के लिए लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा आए थे। अब युवक वहां से डिस्चार्ज होकर घर आ गया है, स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें