फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। राजस्थान के अजमेर शरीफ से एक मई को अमेठी लौटे 28 लोगों के जत्थे में शामिल दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को तिलोई के दो सौ बेड के अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से इलाज के लिए कुड़वार के एल-1 हॉस्पिटल ले जाया गया है।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या तीन हो गई है। जिले के जगदीशुपर व सिंहपुर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों के 28 लोग 18 अप्रैल को राजस्थान के अजमेर स्थित दरगाह शरीफ गए थे। यहां लॉकडाउन में फंसने के बाद सभी किसी तरह एक मई को बस बुक कराकर आए थे।
प्रशासन ने इनको इन्हौना बार्डर पर रोककर सभी को मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज में अलग-अलग कमरों में क्वारंटीन कर दिया गया था। सभी का सैंपल जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजा था। जांच के दौरान मंगलवार सुबह आई आठ रिपोर्ट में 45 वर्षीय एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने महिला को कुड़वार स्थित कोविड एल-1 हॉस्पिटल भेजने के साथ ही सभी 27 लोगों को तिलोई में स्थित 200 बेड के अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। बुधवार देर रात प्रशासन को 16 और लोगों की रिपोर्ट मिली।
इस रिपोर्ट में 35 व 22 वर्षीय दो युवकों में कोराना पॉजिटिव पाया गया है। एक महिला के बाद दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। डीएम अरुण कुमार ने दो और युवकों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।
एसडीएम मुसाफिरखाना रामशंकर ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में डोर-टू-डोर सर्वे कार्य चल रहा है। लगाई गई टीमें लोगों से उनकी बीमारी की स्थिति के बारे में जानकारी ले रही हैं। पूरे क्षेत्र में डी-सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में लगे अफसरों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें