फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से सप्ताह भर में देवरानी-जेठानी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनगंज थाने के भादसाना गांव में एक परिवार पर आपदा का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में सर्पदंश से सप्ताह भर में ही देवरानी-जेठानी की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

करीब सप्ताह भर पूर्व भादसाना गांव निवासी शिवपता (58 वर्ष) की सर्पदंश से मौत हो गई थी। परिवार अभी एक महिला की मौत के सदमे से बाहर नहीं आया था कि रविवार देर शाम मकान के बगल में लकड़ी लाने गई शिवपता की देवरानी सुशीला (40) को भी सांप ने डस लिया।
चीख-पुकार पर परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि सुशीला की भी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एक ही परिवार की दो महिलाओं की सर्पदंश से हुई मौत के बाद ग्रामीण गमगीन व भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें