फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो हजार लाभार्थियों का दो करोड़ रुपये बकाया

Tue, 08 Apr 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पशुपालन विभाग की सुपुर्दगी योजना में करीब दो हजार लाभार्थियों का दो करोड़ रुपये की धनराशि बकाया है। इस योजना में प्रति गाय पालन पर उसकी देखरेख व चारे के लिए प्रतिदिन के अनुसार 50 रुपये का भुगतान विभाग की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में कुल दो हजार लाभार्थी गाय पालन का कार्य कर रहे हैं। यह गायें गोशाला से लाभार्थियों को दी जाती हैं। गाय पालन के लिए एक निश्चित खर्च विभाग देता है, वहीं गाय से होने वाले दूध आदि का उपयोग लाभार्थी कर सकते हैं। इस योजना में सितंबर, 2024 से लेकर मार्च, 2025 तक का करीब दो करोड़ रुपये बकाया है।
सीवीओ सोम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस योजना में सत्यापन का कार्य पूरा नहीं होने के चलते भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। सत्यापन का कार्य पशुपालन विभाग के कर्मचारियोंं की ओर से ही कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद लाभार्थियोंं के बैंक खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें