फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रज्ञा अभियान से बालिका शिक्षा होगी रोजगारपरक

Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में माध्यमिक शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के लिए प्रज्ञा अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें छात्राओं की काउंसलिंग कर उन्हें उनकी रुचि के क्षेत्र में ही छठी कक्षा से ही विशेष गाइडेंस की व्यवस्था की जाएगी। जिससे वह उस क्षेत्र में आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे की राह बेहतर तरीके से तय कर सकें।
विज्ञापन

बालिकाओं की शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रज्ञा क्लब का गठन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रज्ञा क्लब के गठन के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सभी विद्यालयों में पत्र भेजकर कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है। विद्यालयों में बालिकाओं की रुचि का आंकलन कर उसी के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रज्ञा क्लब की गतिविधियों, बालिकाओं के उल्लेख में उपलब्धियां और उनकी साहित्यिक रचनात्मक विधाओं के प्रकाशन के लिए अमेठी प्रज्ञा के नाम से त्रैमासिक पत्रिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

g जिला स्तर पर डीएम, सीडीओ करेंगे नेतृत्व
जिला स्तरीय प्रज्ञा समिति में अध्यक्ष के रूप में जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष के रूप में मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया गया है। वहीं, सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित सदस्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी को सदस्य सचिव, इसके अलावा आईटीआई प्राचार्य, गैर सरकारी संगठन, उद्योग क्षेत्र सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
जिला स्तरीय समिति तीन महीने में बैठक करके प्रज्ञा क्लबों की गतिविधियों की समीक्षा करेगी और समय-समय पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले क्लबों को पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाली बालिकाओं से जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से प्रत्येक माह संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें