फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। जायस एसओ भरत उपाध्याय ने मंगलवार देर शाम बोझी भूलामऊ के पास मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान फुरसतगंज थाने के तेंदुआ गांव निवासी नवाब उर्फ अंसार अहमद के रूप में हुई।
विज्ञापन

नवाब की तलाशी में एक असलहा व कारतूस बरामद होने तथा फुरसतगंज थाने में 23 जून को रफीक के ऊपर जानलेवा हमले का केस दर्ज होने के साथ ही 15 हजार रुपये इनाम घोषित होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है। प्रभारी सीओ अर्पित कपूर ने इनामी बदमाश नवाब उर्फ अंसार के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
उधर्र, प्रभारी निरीक्षक अमेठी श्याम सुंदर ने भी मुखबिर की सूचना पर दुर्गापुर मार्ग स्थित हथकिला के पास एक संदिग्ध को धर दबोचा। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी प्रकाश सिंह के रुप हुई। प्रकाश सिंह 18 मई को हुई एक लूट की घटना में फरार चल रहा था। एसएचओ ने बताया कि काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी की काफी खोजबीन के बाद सुराग नहीं लग रहा था।
विज्ञापन

एसपी की ओर से उस पर पिछले दिनों 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। कहा कि इसके ऊपर अमेठी कोतवाली के साथ ही प्रतापगढ़ के अंतू थाने में गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। सीओ पीयूष कांत राय ने प्रकाश सिंह के गिरफ्तार होने तथा उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें