फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जला, 36 घंटे से आपूर्ति ठप

Sat, 01 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र स्थित बिजली उपकेंद्र बेनीपुर में लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से बीते 36 घंटों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। उपकेंद्र से संबंधित 6500 उपभोक्ताओं के सापेक्ष करीब 70,000 से अधिक आबादी बिजली के लिए तरस रही है। पावर कारपोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बीते 2 दिनों से हो रही बारिश ने विद्युत व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। तहसील क्षेत्र के बेनीपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र से बारामासी, गुंगवाछ और रामघाट फीडर क्षेत्र की आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार रात को बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र परिसर में इनपुट के लिए लगे आठ एमबीए ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो अफसर व कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में जुट गए।
हाईटेंशन लाइन के फाल्ट ठीक होने के बाद जब विद्युत केंद्र के इनपुट ट्रांसफार्मर को चेक किया गया तो वह चला नहीं। अफसरों के साथ टेक्निकल टीम ने ट्रांसफार्मर ठीक करने का प्रयास किया लेकिन ठीक नहीं हुआ। 36 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं और आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्तिबहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

वर्जन
बिजली गिरने के चलते इनपुट के लिए लगा आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। विद्युत उपकेंद्र पीठीपुर, अमेठी, खेरौना, शुकुलपुर से बात कर बेनीपुर विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन

शिव कुमार, जेई विद्युत उपकेंद्र बेनीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें