फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिम्मेदार बनें अफसर एक हफ्ते में निपटाएं लोगों की समस्याएं

Sat, 01 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बच्चे का अन्न प्राशन करतीं स्मृति ईरानी।
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के हसवा सुरवन गांव में शनिवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने ह्दय रोग से ग्रसित बच्चे शिव कुमार की समस्या आई। उन्होंने सीधे किंग जार्ज मेडिकल काॅलेज में डॉ. वेदप्रकाश को फोन मिला दिया।
विज्ञापन

कहा कि स्मृति ईरानी बोल रही हूं, आप अभी किंग जार्ज में हैं ना, सामने से जवाब मिलने के बाद कहा कि मैं एक लड़के की डीटेल भेज रही हूं, इसे ह्दय रोग की समस्या है। इसका इलाज करवा दें। बाद में निजी सचिव विजय गुप्ता ने बच्चे का विवरण डॉक्टर को वाट्सअप पर भेजा।
इधर, जनसंवाद कार्यक्रम को पूरा कर वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
केंद्रीय मंत्री ने राम लखन व संतलाल के दरवाजे पर स्थित तालाब का स्थलीय निरीक्षण कर उसे अमृत सरोवर के तहत सौंदर्यीकरण कराने को कहा। सहदेव और जसवंत के दरवाजे पर नाली की सफाई के निर्देश दिए। धनपता की बीमारी की समस्या को सुनकर अस्पताल भिजवाया। इस बीच ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में अनियमितता की भी शिकायत की। यहीं पर पेड़ से छू रहे बिजली तार को दिखाकर बारिश में करंट उतरने की शिकायत भी हुई। इसका समाधान करने को कहा। एक सप्ताह में यहीं पर दोबारा चौपाल लगाकर समस्या का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन




हैंडपंप से आ रही बालू
हसवा सुरवन गांव में कल्पराज सरोज ने बाल्टी में भरकर बालू युक्त गंदा पानी दिखाते हुए कहा कि हम सब यही गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सीडीओ को हैंडपंप रीबोर के लिए कहा।


बच्चों को गोद में लेकर दुलारा
हसवा सुरवन में केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को दुलारा। गर्भवती शशि देवी सहित एक अन्य गर्भवती महिला की गोद भराई की। पूजा के सात माह के बच्चे रियांश को चम्मच से दूध पिलाकर अन्न प्राशन की रस्म निभाई।



समस्याएं सुनकर निस्तारण करने कहा
सरायहेतम में खेत के अमलदरामद की एक व्यक्ति की शिकायत पर एसडीएम को कार्रवाई के लिए कहा। चंद्रपाल ने आग से हुए नुकसान में किसी प्रकार के सहायता न मिलने की शिकायत की। सराय हेतम गांव के संग्राम ने नहर में पानी ना आने की शिकायत दर्ज की।
उत्तर गांव में ओम प्रकाश ने इंटरलॉकिंग उखाड़ कर सड़क की पटरी को खराब करने की शिकायत दर्ज कराई। राम किशुन ने गांव में खींची 11 हजार की जर्जर लाइन की शिकायत की। जागरगंज, कठौरा, गढ़ा और पलिया पश्चिम में भी ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर शिकायत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान की शिकायत की।



बारिश के बीच भी नहीं ठिठके कदम
शनिवार को बारिश के बाद भी स्मृति ईरानी के कदम नहीं रूके। वह लोगों की समस्या सुनतीं रहीं। कभी किसी के बरामदे में रुकी तो कभी पेड़ की छांव में। विधायक सुरेश पासी, एमएलसी शेलेंद्र प्रताप सिंह, आयुष तिवारी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, डा प्रज्ञा बाजपेई, राकेश विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें