फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चौकी प्रभारी समेत 17 उपनिरीक्षकों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसपी लगातार तबादला कर रहे हैं। रविवार रात जहां छह प्रभारी निरीक्षकों को स्थानांतरण किया था वहीं सोमवार रात चार चौकी प्रभारी समेत 17 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने सोमवार रात जिले के चार चौकी प्रभारी के क्षेत्र में परिवर्तन करते हुए 12 उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया है। एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुंशीगंज थाने के शाहगढ़ चौकी प्रभारी बूजभूषण पाठक को मोहनगंज थाने की चौकी शंकरगंज, जायस थाने के सैदाना चौकी प्रभारी शिवबक्श सिंह को शाहगढ़ चौकी, रामगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को चौैकी सैदाना तथा मुसाफिरखाना थाने में तैनात उपनिरीक्षक हरदेव बहादुर सिंह को रामगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बाजार शुकुल के उरेरमऊ चौकी प्रभारी राम प्रकाश सिंह का शंकरगंज चौकी का स्थानांतरण एसपी ने निरस्त कर दिया है।
इसके साथ ही एसपी ने पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक शमानाज सिद्दीकी को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार शुक्ल को पीपरपुर से मोहनगंज, शिवजनम यादव को फुरसतगंज से मोहनगंज, अतहर जहां को अमेठी से फुरसतगंज, ममता रावत को रामगंज से मुसाफिरखाना, विनोद कुमार को पीपरपुर से जामो, सैदाना चौकी प्रभारी संजय कुमार राय को थाना रामगंज तथा पुलिस लाइंस में तैनात यदुनाथ यादव को थाना अमेठी, अभिनेष कुमार को मुसाफिरखाना, पवन कुमार मिश्र को पीपरपुर, अशीष कुमार वर्मा को फुरसतगंज, प्रेमनाथ को रामगंज तथा वेद रत्न शुक्ल को संग्रामपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात किया है। एसपी ने सभी को तत्काल रवानगी कराते हुए नवीन तैनाती स्थल पहुंच कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें