फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी से सुल्तानगंज के लिए चलाई जाए ट्रेन

Mon, 21 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सावन में देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं ने अमेठी रेलवे स्टेशन से सुल्तानगंज बिहार तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है। कांवड़ियों का कहना है कि हर साल जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज होकर देवघर तक पदयात्रा करते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन सुविधा न होने के कारण उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन




श्रद्धालुओं ने बताया कि अभी अमेठी से सुल्तानगंज पहुंचने के लिए लखनऊ, वाराणसी या पटना में ट्रेन बदलनी पड़ती है। इससे यात्रा लंबी, थकाऊ और महंगी हो जाती है। उन्होंने रेलवे से आग्रह किया है कि सावन के दौरान अमेठी से सुल्तानगंज के बीच कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाए, ताकि लोगों को सीधे यात्रा की सुविधा मिल सके।



कस्बा निवासी सुनील अग्रहरि, सोनू कसौधन, अनिल तिवारी, रामजी सोनी और शिव प्रसाद अग्रवाल सहित कई श्रद्धालुओं ने बताया कि अमेठी से देवघर जाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग निकलते हैं। यदि यह ट्रेन सेवा शुरू होती है तो न केवल अमेठी के बल्कि आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि सावन के दौरान विशेष धार्मिक यात्रा को देखते हुए रेलवे को स्थानीय आवश्यकताओं का संज्ञान लेना चाहिए। स्टेशन मास्टर जेपी शुक्ल ने बताया कि कांवड़ियों की मांग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें