फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गौरीगंज-नवोदय विद्यालय मार्ग पर आवागमन कल बंद रहेगा

Mon, 03 Jun 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चार जून को मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मंगलवार को गौरीगंज-नवोदय मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मतगणना के लिए जिले की पुलिस के साथ दो कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, पीएसी को लगाया गया है।
विज्ञापन


डीएम निशा अनंत ने जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अफसरों से हर एक बिंदु पर जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम, अमित सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि शैलेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मतगणना के बाद किसी भी प्रकार का विजय जूलुस, प्रदर्शन व जनसभा आदि पर रोक रहेगी। सोशल मीडिया सेल को सतर्क कर दिया गया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है
विज्ञापन


इन मार्गों पर किया गया बदलाव

गौरीगंज सब्जी मंडी की तरफ से नवोदय विद्यालय की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। केवल प्रत्याशी, एजेन्ट, मीडिया कर्मी, मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहन स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास बने पार्किंग स्थल तक जायेंगे।
विज्ञापन

-प्रतापगढ़ की तरफ से नवोदय विद्यालय की तरफ आने वाले वाहन सैंठा तिराहे से ककवा रोड की तरफ डायवर्ट किये जाएंगे।
- सैंठा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को दुर्गन भवानी मोड़ से काजीपट्टी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें