फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सात साल पहले लिए 27 लाख रुपये, नहीं किया जमीन का बैनामा

Tue, 04 Mar 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। औद्योगिक क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर सात साल पहले 27 लाख रुपये लेने के बाद अब तक बैनामा नहीं करवाने व पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला उजागर हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




इन्हौंना थाना क्षेत्र के मो. जाबिर का आरोप है कि 20 अगस्त 2017 को उसे कमरौली थाना क्षेत्र के मलाव गांव निवासी रियाज अहमद ने औद्योगिक क्षेत्र में जमीन दिलाने का प्रलोभन दिया। झांसे में आकर उसने 27 लाख रुपये रियाज अहमद को दे दिए। स्टांप पर इकरारनामा करवाने पर दो गवाहों की मौजूदगी में छह साल में जमीन का बैनामा करवाने की बात कही, लेकिन अब तक न तो जमीन का बैनामा करवाया और न ही पैसे वापस कर रहा है।


पैसा वापस मांगने पर पहले तो टालमटोल करता रहा, लेकिन एक मार्च को जब वह रियाज के घर पैसा देने या जमीन का बैनामा करवाने की बात करने पहुंचा तो परिजनों संग उससे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें