फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रंगोली और मेहंदी लगाकर बताई लोकतंत्र के महापर्व की अहमियत

Tue, 09 Apr 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के प्राथमिक स्कूल जाफरगंज में हाथों में मेहंदी लगाकर लोगों को जागरूक करतीं छात्राएं।  - फोटो : ​​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों में सोमवार को रंगोली, मेहंदी के साथ भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जागरूकता रैली भी निकाली गई। बच्चों ने लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए 20 मई को बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

भेटुआ के कंपोजिट स्कूल नौगरिवां में शिक्षक धीरेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में बच्चों ने पेंटिंग बनाने के साथ भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने मतदान करने के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया। गौरीगंज के प्राथमिक स्कूल सारीपुर में प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा तिवारी संग बच्चों ने स्लोगन लिख मतदान करने का लाभ बताया। वहीं, गांव जाकर घर-घर संपर्क कर आगामी 20 मई को मतदान करने की अपील की।
जगदीशपुर के प्राथमिक स्कूल उत्तर गांव में मतदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए फूलों से रंगोली तैयार की गई। बाजार शुकुल के प्राथमिक विद्यालय महोना पश्चिम प्रथम में शिक्षक एसके पांडेय की देखरेख में बच्चों ने मतदाता जागरूकता के तहत मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुसाफिरखाना के सूरपुर काशीपुर में रंगोली तो बाजारशुकुल के मदद्पुर में पत्र लेखन प्रतियोगिता हुई। मॉडल प्राइमरी स्कूल जाफरगंज में स्वीप के तहत मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त अन्य स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बच्चों की मदद से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें