फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कैडेट्स को बताया अनुशासन का महत्व

Wed, 19 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। सैनिक स्कूल कौहार में भारतीय सशस्त्र बलों के भावी अधिकारी तैयार करने की प्रतिबद्धता को मजबूती देते हुए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) ने कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि कर्नल आशीष मोहंती ने कैडेट्स को नेतृत्व, अनुशासन, नैतिकता एवं मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन



उन्होंने बच्चों को अनुशासन का महत्व बताया और सशस्त्र बलों में सफल कॅरियर के लिए प्रेरित किया। संवादात्मक सत्र में कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए आशंकाओं को लेकर सवाल भी पूछे। अधिकारियों ने कैडेट्स को सशस्त्र बलों की अपेक्षाओं एवं मूल्यों को गहराई से समझाया।

प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल गीता महाडीक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कर्नल मोहंती के बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। कैडेट्स को अनुशासन एवं नेतृत्व के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कमांडर सिद्धार्थ शेखर नेहरा, स्नेह यादव, रज्जन आर्य, पुनीत सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें