फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फाइनल में पहुंचीं तिलोई व जगदीशपुर की टीमें

Mon, 16 Mar 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के कौहार मैदान में रविवार को आयोजित अमेठी टीचर प्रीमियर लीग सीजन-चार के सुपर-तीन मुकाबले रोमांचक रहे। तीन मैचों के बाद तिलोई और जगदीशपुर की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बना लिया। अब खिताबी मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन



सुपर-तीन के पहले मैच में जामों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट पर 114 रन बनाए। अभय ने 22 गेंदों में 31 रन, सूरज ने 25 रन और मत्स्येंद्र ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए। तिलोई की ओर से अभिजीत और अजय मौर्य ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलोई ने 11.1 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनोज ने 13 गेंदों में 31 रन, विनीत और अभिजीत ने 24-24 रन बनाए। अभिजीत को मैन ऑफ द मैच, मनोज को बेस्ट बल्लेबाज और अजय मौर्य को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मिला।


दूसरे मुकाबले में जगदीशपुर ने 12 ओवर में दो विकेट पर 152 रन बनाए। चंदन ने 41 गेंदों में 90 रन और बलराम ने 23 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलोई की ओर से विक्रम प्रताप ने 37 गेंदों में 105 रन की पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। विनीत ने 30 रन बनाए।
विज्ञापन




तिलोई ने 10.1 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विक्रम प्रताप मैन ऑफ द मैच बने। तीसरे मुकाबले में जामो ने 12 ओवर में छह विकेट पर 141 रन बनाए। अभय वर्मा ने 51 और शिवम ने 39 रन बनाए। जवाब में जगदीशपुर ने 9.4 ओवर में चार विकेट पर 142 रन बना मैच जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें