फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन गांवों को मिलेगी पक्की सड़क

Tue, 09 Sep 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विधानसभा गौरीगंज के तीन गांवों में अब पक्के संपर्क मार्ग का निर्माण होने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग ने 1.09 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन




शाहगढ़ ब्लॉक के पछेला गांव में 31 लाख रुपये, गौरीगंज ब्लॉक के पहाड़गंज स्थित पूरे गोसाई पुरवा में 19 लाख रुपये और पंडरी गांव के पूरे पूरन पुरवा तक 59 लाख रुपये की लागत से डामरीकृत मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। इन तीनों गांवों की आबादी करीब 500 है, लेकिन अभी तक पक्के मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। कच्चे रास्ते की वजह से लोगों को आवागमन में कठिनाई झेलनी पड़ती है।


बरसात में कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कतें होती हैं। ग्रामीणों की शिकायत को विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गंभीरता से लिया और प्राथमिकता के आधार पर लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव तैयार कराया। ग्रामीणों की मांग और समस्या को देखते हुए विभाग ने कच्चे मार्गों के डामरीकरण की योजना बनाई है। प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




जल्द शुरू होगा निर्माण
प्रांतीय खंड के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन कर तय मानकों के अनुरूप जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें